मध्य प्रदेश

सकल नेमा समाज एवं नेमा नवयुवक मंडल द्वारा मनाया अन्नकूट महोत्सव

प्रभात फेरी, अन्नकूट दर्शन, महाआरती, महा प्रसादी और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए,
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज ।
नेमा समाज बड़ा ही सहनशील समाज है जो लोगों के लिए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट मिष्ठान आदि उपलब्ध कराता है। और समाज सेवा के रूप में हमेशा तत्पर रहता है नगर के गांधी बाजार में स्थित श्री बिहारी जी नेमा मंदिर प्राचीन मंदिर है जहां पर प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम आयोजित कर नेमा समाज
लोकप्रिय किंवदंति की याद ताजा कराता है जब श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुली पर उठाकर छाते की तरह फैला दिया था। तभी से छप्पन भोग लगाने का यह कार्य चला रहा है नेमा समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम की जितनी तारीफ की जाए कम है।
नगर के हृदय स्थल गांधी बाजार में सकल नेमा समाज एवं नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित अन्नकूट महोत्सव में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपालसिंह राजपूत ने उक्त उद्गार व्यक्त करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाली सभी कन्याओं को 11-11 सो रुपए का पुरस्कार प्रदान किया।
अन्नकूट महोत्सव में प्रात: शोभायात्रा निकाली गई , अन्नकूट दर्शन, महाआरती, भोजन प्रसादी ओर समाज की कन्याओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई जिसे सभी ने सराहा।
इस दौरान नेमा समाज द्वारा मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल, नपा अध्यक्ष संदीप लोधी, विधायक प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, एवं हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष संजय राय, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व पार्षद प्रताप सिंह जाट, नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, राकेश भार्गव, पार्षद राजेश यादव, अजय जैन, गुलाब रजक, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, सुरेश ताम्रकार, राजेंद्र सिंह सोलंकी, मेहरबान सिंह लोधी, सुदर्शन घोसी, संतोष राय, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू सहित समाज के वरिष्ठ जनों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और समाज की प्रतिभाओं का फूल मालाओं से स्वागत किया । मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को समाज की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया ।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल ने अपने उद्बोधन में नेमा समाज के द्वारा किए जाने वाले कार्यों की प्रशंसा करते हुए सामाजिक कार्यक्रमों में उनके योगदान की भूरी भूरी प्रशंसा की। और अन्नकूट महोत्सव के महत्व को बताते हुए कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार श्रीकृष्ण ने लगातार सात दिनों तक गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर धारण किया था। उन्होंने इस दौरान कुछ भी नहीं खाया- पिया। सात दिन बाद माता यशोदा और गांव वालों ने उनके लिए 56 व्यंजन बनाकर तैयार किए और श्रीकृष्ण को खिलाए। इसके बाद से ही छप्पन भोग की परंपरा चली आ रही है। प्रत्येक वर्ष सकल नेमा समाज द्वारा श्री बिहारी जी मंदिर में यह कार्यक्रम सामूहिक रूप से आयोजित कर अन्य समाज बंधुओं को भी प्रेरणा देने का कार्य किया जा रहा है जो सराहनीय है।
तत्पश्चात समाज अध्यक्ष विष्णु नेमा साहित्य समाज के प्रबुद्ध जनों, अतिथियों द्वारा श्री बिहारी जी नेमा मंदिर में पूजा अर्चना कर आरती उपरांत अन्नकूट दर्शन किए। और महा प्रसादी ग्रहण की।
कार्यक्रम का सफल संचालन आरजी नेमा एवं रजनीश नेमा द्वारा किया गया तथा आभार नवयुवक मंडल अध्यक्ष देवेश नेमा द्वारा व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button