क्राइम

सड़क दुर्घटना में तीन एक डिप्टीरेंजर सहित दो वनकर्मियों की मौके पर मौत,

कार पेड़ से टकराने पर हुआ हादसा
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
खंडवा।
रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर पिपलोद के निकट सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। प्रारंभि‍क जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में एक डिप्टी रेंजर सहित दो वनकर्मियों की मौके पर मौत हो गई है। वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
कार की रफ्तार अधिक होने से टकराने के बाद इंजन बाहर गिर गया। वहीं कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है । वन कर्मचारी खंडवा जिले के हरसूद- छनेरा वन परिक्षेत्र के हैं।
बताया जाता है कि इस दुर्घटना में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। कार की रफ्तार अधिक होने से टकराने के बाद इंजन बाहर गिर गया। वहीं कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन कर्मचारी खंडवा जिले के हरसूद- छनेरा वन परिक्षेत्र क्षेत्र के हैं। वन मंत्री विजय शाह ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है।
बताया जा रहा है कि सिंगाजी वन परिक्षेत्र के स्टाफ का वाहन नावरा जाते समय दुर्घटना ग्रस्त हो गया। चालक को पुलिस की मदद से घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय भेजा है। दुर्घटना में वनरक्षक सूर्यकांत मेहरा,जगदीश मारू, हिमांशु वर्मा की घटना स्थल पर मौत हो गई है।

Related Articles

Back to top button