क्राइम

सड़क हादसे मे दो युवक की मौत, मैच खेलकर बाइक घर लौट रहे युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों में टक्कर मार दी। इस में एक युवक की जिला चिकित्सालय में मौत हो गई जबकि दूसरे गंभीर रूप से घायल उपचार के लिए जबलपुर जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।
दर्दनाक सड़क हादसा नोहटा थाना से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम बडगुवां में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने गए बाइक में दो युवकों की घर लौट वक्त सड़क दुर्घटना में मौत की खवर से पूरे क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया वही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों नवयुवक लखन केवट पिता कल्लू केवट 29 वर्ष एवम प्रहलाद गंधर्व पिता निर्मल गंधर्व 29 वर्ष निवासी नोहटा, मंगलवार को ग्राम बडगुवां में मंगरई एवं हरदुआ के बीच हो रहे मैच मैं क्रिकेट खेलने गए थे। मैच खत्म होने के बाद दोनों युवक अपनी मोटरसाइकिल पर जैसे ही ग्राउंड से बाहर निकले और कुछ दूर सड़क पर चलने के बाद सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी । हादसे में गंभीर रूप से घायल नव युवकों की सूचना प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा 108 एंबुलेंस को दी गई 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल मैं उपचार के लिए ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने देखते ही लखन केवट को मृत घोषित कर दिया। एवं अन्य घायल युवक को हालात गंभीर होने के कारण उपचार के लिए परिजन जबलपुर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में प्रहलाद ने दम तोड़ दिया।
नोहटा पुलिस के पास फिलहाल इस दर्दनाक सड़क हादसे की जानकारी नहीं है क्योंकि सड़क हादसे में घायल नवयुवकों को 108 की मदद से सीधे घटना स्थल जिला चिकित्सालय ले जाया गया था।

Related Articles

Back to top button