मध्य प्रदेशराजनीति

सपा ने विधानसभा का घेराव किया गया

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह। मध्यप्रदेश भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ समाजवादी- पार्टी मप्र द्वारा विधानसभा का घेराव राष्ट्रीय अध्यक्ष अखलेश यादव के आह्वान पर मध्य प्रदेश के अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल के नेतृत्व में एवं युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष युगेन्द्र कुशवाहा की मुख्य भूमिका में धरना प्रदर्शन एवं विधानसभा का घेराव किया गया। विधानसभा घेराव के दौरान समाजवादी पार्टी के समस्त प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जिला अध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से विधानसभा का घेराव किया गया। हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे । सैकड़ों पदाधिकारियों ने अपनी गिरफ्तारी दी। भाजपा सरकार कि अब विदाई का समय आ गया है मध्यप्रदेश में तीसरा विकल्प स्थापित हो गया है जनता का रुझान कांग्रेस भाजपा का नहीं है अब तीसरे विकल्प समाजवादी पार्टी की ओर है। मध्यप्रदेश के समस्त जिलों एवं कोने-कोने से आए सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद आभार आप सभी के सहयोग से विधानसभा का घेराव एवं धरना प्रदर्शन सफल रहा।

Related Articles

Back to top button