10 मार्च को आजीविका आधारित महासम्मेलन के मुख्य अतिथि होगें श्री राजगोपाल पी ब्ही राजा जी घनश्याम प्रसाद रायकवार
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । एकता परिषद मानव जीवन विकास समिति कटनी. दमोह मध्य प्रदेश के द्वारा आजीविका आधारित महासम्मेलन का आयोजन 10 मार्च 2023 ग्राम पंचायत बमनोदा खदरीहार में किया जा रहा है मानव जीवन विकास समिति एकता परिषद पिछले कई वर्षों से वन अधिकार अधिनियम के तहत लोगों की आजीविका खडी हो गाँव में लोगों की कृषि आधारित गैर कृषि आधारित स्थाई कृषि भूमि एवं जल संरक्षण पशुपालन कौशल विकास व सरकार की योजनाओं तक पहुंच के माध्यम से समुदाय की स्थाई आजीविका सुनिश्चित करने हेतु प्रयासरत है इन्ही उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एवं बारीकी से इनके बारे में जानने व समझने के लिए आजीविका आधारित महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है श्री निर्भय सिंह के मार्गदर्शन में सम्मेलन के मुख्य अतिथि एकता परिषद के संस्थापक गांधी वादी विचारक श्री राजगोपाल पी. ब्ही.( राजा जी) रहेंगे एकता परिषद जिला इकाई दमोह मध्य प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद रायकवार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि समाज सेवी पत्रकार गणमान्य नागरिकों क्षेत्रीय किसानों महिला पुरूषों के साथ एकता परिषद जिला इकाई दमोह मध्य प्रदेश के महिला पुरुष आजीविका आधारित महासम्मेलन में भाग लेंगे !



