धार्मिकमध्य प्रदेश

सरस्वती विद्या मंदिर वेद में पूजा विद्यारंभ संस्कार एवं समर्पण दिवस मनाया गया

सिलवानी । सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिलवानी में बसंत पंचमी एवं मां सरस्वती के अवतरण दिवस पर वेद पूजा विद्यारंभ संस्कार एवं समर्पण दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरआत वेद यात्रा से प्रारंभ की इस अवसर पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. एचएन माण्डरे एवं वीरेंद्र रघुवंशी व रोहित नामदेव पूर्व आचार्य, नगर के गणमान्य भैया बहन और विद्यालय के प्राचार्य शिवराज सिंह चौहान व आचार्य परिवार यात्रा में सम्मिलित हुए। यह यात्रा विद्यालय से प्रारंभ होकर शिव मंदिर तक पहुंची वहां पर पहुंच कर वेद मंत्र द्वारा गुरु जी ने वेदों की पूजा अर्चना करवाई इसके उपरांत विद्यालय में विद्यारंभ संस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिसटन कॉलेज के संचालक संजीव रघुवंशी, मुख्य वक्ता धर्मेश जैन (पूर्व आचार्य) एवं विद्यालय की पूर्व छात्रा, निकिता रघुवंशी शासकीय शिक्षिका, शरद प्रजापति बैंक केशियर उपस्थित रहे। कार्यक्रम प्रभारी देवेंद्र दुबे आचार्य कार्यक्रम की भूमिका सभी के समक्ष रखी एवं विद्यालय वृत्त को विद्यालय के प्राचार्य शिवराज सिंह चौहान ने प्रस्तुत किया गया l छोटे-छोटे भैया बहनों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया इसके उपरांत 16 संस्कारों में से एक वेदपाठी संस्कार वैदिक रीति से विद्या अध्ययन करने से पहले कराया जाता है उसको सम्पन्न कराया गया जो भैया बहन इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जिनकी संख्या 122 रही अभिभावको ने कार्यक्रम कों देख कर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन माधुरी चौरसिया व जया दीदी ने किया। कार्यक्रम के अंत में आभार विद्यालय के प्राचार्य शिवराज सिंह चौहान ने किया।

Related Articles

Back to top button