वैदिक बाल विकास विद्यालय में हुआ बसंत पंचमी उत्सव एवं विदाई समारोह

रिपोर्टर : दिलीप गुप्ता
बम्होरी । कस्बा बम्होरी की अग्रणी संस्था वैदिक बाल विकास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती पूजा एवं कक्षा 12वीं के बच्चों का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम का प्रारंभ थाना प्रभारी अमरसिंह धाकड़, दिलीपकुमार गुप्ता, मदनगोपाल वर्मा ने मां सरस्वती चित्र पर फूल माला अर्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में बच्चों ने राष्ट्रीय गीत, देशभक्ति गीत, भजन, नृत्य आदि रंगारंग प्रस्तुति दी, वही 12वीं क्लास के बच्चों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर थाना प्रभारी अमरसिंह धाकड़, संग्राम सिंह राजपूत सिमरिया, दिलीप कुमार गुप्ता, आशीष सोनी, मदन गोपाल वर्मा, राधेश्याम जोशी, भक्त राज लोधी, मिथुन लोधी, मुंगी जैन आदि उपस्थित रहे।
मंच संचालन शिक्षक नजीर अहमद ने किया। संस्था के संचालक मैथिलीशरण आचार्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।



