क्राइम

पति की हत्या में पत्नी और नौकर शामिल, पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा

मृतक का नौकर और दूसरी पत्नी निकली आरोपी
दूसरी पत्नी और नौकर के अंतरंग संबंधों में कांटा बन रहे पति को हटाया रास्ते से

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के ग्यारसपुर में 17 फरवरी को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सुरेंद्र यादव की हत्या कर दी गई थी जिसका खुलासा करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।
पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरोध हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए गए, नगर पुलिस अधीक्षक राजेश तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ग्यारसपुर के नेतृत्व में टीम का गठन कर अज्ञात आरोपी की तलाश पतासाजी व विवेचना पर आए साक्ष्य तकनीकी टीम साइबर सेल की मदद से विवेचना के दौरान मृतक के नौकर राजू उर्फ राजेश यादव निवासी ग्राम धुरेरा को शक के आधार पर पूछताछ हेतु थाने बुलाया एवं घटना के संबंध में पूछताछ की पहले तो वह मुकरता रहा लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे वह टूट गया और उसने मृतक सुरेंद्र की हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक कोरोना काल मैं विकलांग हो गया था इस बीच उसकी दूसरी पत्नी से नाजायज संबंध बन गए और मृतक की 20 एकड़ जमीन दूसरी पत्नी द्वारा नहीं बेंच पाने से वह राह का कांटा बना हुआ था इसलिए मृतक की दूसरी पत्नी के साथ योजना बनाकर उसे रास्ते से हटा दिया। पुलिस द्वारा दूसरी पत्नी से पूछताछ में उसके द्वारा भी जुर्म करना स्वीकार कर लिया गया।
‌ पुलिस द्वारा आरोपी राजू उर्फ राजेश पिता करणसिंह यादव उम्र 35 साल निवासी ग्राम धुरेरा, मृतक की दूसरी पत्नी आरोपी अंजूलता पत्नी स्व. सुरेंद्र यादव उम्र 47 साल निवासी ग्राम धुरेरा को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया जाकर न्यायालय में पेश किया गया है जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
अंधे कत्ल का खुलासा करने में विशेष रूप से निरीक्षक मांगीलाल भाटी, सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम, धर्मजीत गौतम, प्रधान आरक्षक हरिशंकर शर्मा, शुभम यादव, आरक्षक नवरत्न राजपूत, भूपेंद्र यादव, जयप्रकाश, मनोज भदोरिया, महिला आरक्षक रानी मोर्य, प्रियंका तिवारी, स्मिता साइबर सेल से उपनिरीक्षक वीरेंद्र पाल, प्रधान आरक्षक पवन जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button