सरस्वती शिशु मन्दिर में 100 शिशुओं का विद्यारंभ संस्कार सम्पन्न

रिपोर्टर : दिलीप गुप्ता
बम्होरी । विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा मार्गदर्शित भोजपुर ग्राम भारती शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर बम्होरी कस्बा में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मां सरस्वती की पूजन की गई। विद्यालय द्वारा ढाई से 5 साल तक के 100 शिशुओं का पंडित गौरव आचार्य द्वारा विद्यारंभ संस्कार कराया गया। जो की मनुष्य के सोलह संस्कारों में से एक है। मनुष्य जीवन में यह महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से शिशु में उन मूल संस्कारों का बीजारोपण किया जाता है जिसके आधार पर उसकी शिक्षा मात्र ज्ञान न रहकर जीवन निर्माण करने वाली हितकारी विद्या के रूप में विकसित हो सके। वेद मंत्रों द्वारा हवन, शिशुओं द्वारा बेलपत्र पर पहला अक्षर ॐ लिखवाकर मां सरस्वती के समक्ष अर्पण कर मां से आशीर्वाद प्राप्त कर विद्यारंभ संस्कार सम्पन्न किया। पंडित गौरव आचार्य के द्वारा विद्यारंभ संस्कार का महत्व बताया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमनारायण लोधी, समस्त आचार्य परिवार व विद्यालय के भैया बहिन उपस्थित रहे।



