मध्य प्रदेश

चोरी के मामले में एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

और दो पुलिसकर्मियों पर एक एक हजार का ठोका जुर्माना
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
श्रीराधा कृष्णपुरम में बीती रात एक फारेस्ट गार्ड के सूने घर में हुई लाखों की चोरी के मामले में एसपी विकाश कुमार शाहवाल ने सख्त तेवर दिखाते हुए सब इंस्पेक्टर राजाराम यादव एएसआई रघुवीर सिंह मेहरा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं बीट क्षेत्र के ही पुलिस कर्मी राधेश्याम पटेल रघुवीर सिंह मेहरा पर 1- 1 हजार रुपये का जुर्माना कर दिया है। एसपी द्वारा श्रीराधा कृष्णपुरम् के रहवासियों को हिदायत देते हुए कहा कि अगर कॉलोनी में कोई भी घर सूना है तो इसकी जानकारी फोन से कोतवाली पुलिस को जरूर दें।

Related Articles

Back to top button