मध्य प्रदेश

सांसद कप क्रिकेट के समापन में सम्मिलित होगे दो सांसद

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । श्री श्री 1008 दादा जी धुनी वालों के आशीर्वाद से एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से नगर साईंखेड़ा में सांसद कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 25 फरवरी 23 प्रारंभ हुआ था जिसका समापन 5 मार्च होना है।
युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ठाकुर दिग्विजयसिंह मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की 5 मार्च शाम 4 बजे सांसद कप क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, एवं नर्मदापुरम लोकसभा सांसद राव उदयप्रताप सिंह सम्मिलित होंगे । उन्होंने सभी खेल प्रेमियों एवं नागरिकों को कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button