क्राइम

साईखेडा में संदिग्ध अवस्था में युवती की मौत, नगर में सन्नाटा

गाडरवारा । दादा धूनी वाले की नगरी के नाम से विख्यात साईंखेड़ा वैसे तो अमन चैन के लिए जाना जाता है, लेकिन हाल ही में घटित एक घटना से संपूर्ण नगर में भय एवं दहस्त का माहौल बनते ही सन्नाटा सा छा गया है । ऐसा ही मामला विगत दिवस नगर परिषद के अग्रसेन वार्ड निवासी अवस्थी परिवार की लड़की की बुधवार को हुई संद्धिग्ध अवस्था में मौत से सन्नाटा छा गया । पुलिस थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार डा शिवसागर अवस्थी की साल की लड़की शिखा पिता की तबीयत बिगड़ने पर लडकी की मां बबली अवस्थी, बहन खुशबू अवस्थी और मामा सुरेंद्र ढिमोले आनन फानन में अस्तपताल ले गये । जहा मृतिका के शरीर पर चोट के निशान होने से मामला संदिग्ध होने के कारण अस्पताल में तैनात कर्मचारी वार्डवाय नीरज विश्वकर्मा ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी । सूचना पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मर्ग क्रमांक 13/24 धारा 174 का मामला कायम कर विवेचना में लिया । पुलिस को द्वारा कराए गए शव परीक्षण के बाद पता चला कि मृतिका के सिर पर लहुलुहान गंभीर चोट, गले में लाल पट्टा का निशान, गाल में धारदार हथियार की चोट, पैर रस्सी से बंधे होने पर रगड के निशान और शरीर में जगह जगह चोट के निशान होने के कारण मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस का अनुमान है कि मृतिका के साथ दुष्कर्म कर हत्या की गई है। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया ।
इस संबंध में थाना प्रभारी गौरव नेमा का कहना है कि मामला कायम कर लिया गया विवेचना जारी है । मामले के खुलासा होने पर दोषियों को बक्सा नहीं जायेगा ।
तीन दिन बीत जाने के बाद आला अधिकारियों का विवेचना के लिए साईखेडा न आना समझ से परे है ।

Related Articles

Back to top button