क्राइम

35 वर्षीय युवक का आत्मघाती कदम, बाड़े के कुआँ में लगीं जाली तोड़ लगाई छ्लाग, हुई मौत

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरु की जाच पड़ताल
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र का मामला शनिवार की शाम 4 बजे के दौरान आया है यहाँ 35 वर्षीय युवक ने कुआँ में कूद कर आत्म हत्या कर ली । इस घटना की जानकारी जेसे ही लोगों को लगीं पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।
घटित हुई घटना- सिहोरा थाना क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया कि वार्ड क्रमांक 5 आजाद चौक निवासी विकाश गुप्ता ने शनिवार की शाम 4 बजे के दौरान अपने घर के सामने बने हुये कुएं में जाली खोल कर छलांग लगा दी थी । घटना के बाद जब तक स्थानीय लोग समझ पाते तब तक युवक पानी में डूब चुका था। घटना के तुरन्त बाद स्थानीय लोगों की सहायता पर युवक को कुआँ से बाहर निकाला गया । तब तक उसकी सासें रुक चुकी थी । युवक ने आत्महत्या क्यो कि हैं ? और किन कारणों से की हैं ? पुलिस इस घटना की जाच पड़ताल शुरु कर दी है ।
पुलिस ने युवक के शव को मर्चुरी में भिजवा कर प्रकरण को जाच में लिया है वही शाम हो जाने के कारण रविवार को पोस्टमार्टम किया जायेगा ।

Related Articles

Back to top button