जिला मुख्यालय में ISO अवार्ड समारोह कार्यक्रम के दौरान थाना खितौला प्रभारी संगीता सिंह हुई सम्मानित

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जिला मुख्यालय में आयोजित ISO अवार्ड समारोह कार्यक्रम के दौरान थाना खितौला के प्रभारी संगीता सिंह एवं उनकी टीम में सहायक नर्बद सिंह धुर्वे को उनके उत्कृष्ट कार्यों थाना के रख रखाव, सौंदर्यीकरण, अनउपयोगी रिकॉर्ड, शराब का विनिष्टीकरण के लिए ISO सर्टिफ़िकेट देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार कुशवाह द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस कप्तान आदित्य प्रतापसिहं, पुलिस उपमहानिरीक्षक टी के विद्यार्थी एवं तमाम पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियो की उपस्थिति रही। संगीता सिंह को इस प्रतिष्ठित सर्टिफ़िकेट से सम्मानित करने का उद्देश्य उनकी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और पेशेवर दक्षता को मान्यता देना है। उनके द्वारा थाना खितौला में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण में बेहतरीन योगदान और जनसेवा के प्रति समर्पण को विशेष रूप से सराहा गया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार कुशवाह ने संगीता सिंह की सराहना करते हुए कहा कि उनके जैसे अधिकारी पुलिस विभाग के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि संगीता सिंह भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन सम्मानित अधिकारी के योगदान की सराहना के साथ हुआ।



