दशकों पुराने घुसयाना सीसी रोड के परखच्चे उड़े, आने जाने में हो रही है परेशानी
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । बस स्टैंड से मढ़ी मार्ग को जोड़ने वाला ग़ौरझामर का करीब आधा किलोमीटर लम्बा घुसयाना मार्ग सबसे ज्यादा व्यस्त मार्ग है करीब दो दशक पूर्व इसे सीमेंट कंक्रीट से बनाया गया था अब इस सीसी रोड की हालत बेहद खराब हो गई है जगह-जगह गड्ढे एवं सीमेंट परत उखड़ जाने के कारण कटाव बन गए हैं जिससे वाहनों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । बता दें कि इस मार्ग से मढी जमुनिया सीरी बहेरिया रामपुर होते हुए रहली, तथा शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरझामर सरस्वती शिशु मंदिर मढी रोड गौरझामर इतवारा बाजार, बजरिया, बड़ा जैन मंदिर, साला मोहल्ला, खेरमाई माता मंदिर आने जाने के लिए ग्रामवासी इसी मार्ग का सर्वाधिक इस्तेमाल करते हैं। ऐसे व्यस्ततम मार्ग के शीघ्र सीसी रोड पुनः बनाने की मांग नागरिकों द्वारा शासन से की गई है शासन इस ओर शीघ्र ध्यान दें जिससे नागरिकों को आने-जाने में हो रही परेशानी से राहत मिल सके।



