मध्य प्रदेश

सूरदास आश्रम में बाल संत जू महाराज का हुआ आगमन, भक्तों ने संत श्री के दर्शन कर पुण्य लाभ किया अर्जित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सिमरिया स्थित सूरदास आश्रम में सिद्धन धाम लोहा पहाड़ वाले बाल संत जू महाराज के सानिध्य में श्री राम महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है बुधवार दोपहर कार्यक्रम स्थल पर बाल संत सीता शरण जू महाराज का आगमन हुआ भक्तों ने संत श्री के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया संत जी के अनुसार जो व्यक्ति गुरु संत महापुरुष बुजुर्ग आदि के निर्देशों का पालन नहीं करते उनका जीवन व्यर्थ है बड़े भाग मानुष तन पाया बड़े भाग्य से मानव देह प्राप्त होती है अच्छे कर्म करना चाहिए बिना गुरु के भवसागर से पार होना संभव है ऐसी बातें संत श्री ने कहीं दोपहर में महंत श्री सीताराम शरण जी के द्वारा भगवान की कथा का वाचन किया गया इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा देवी सिंह संत श्री अच्यतुम गिरी वीरेंद्र मिश्रा, नंद कुमार त्रिपाठी, सतीश ज्योत्षी, अनूप दुबे, राहुल दुबे, आनंद मिश्रा, रमन शुक्ला, राजेश प्यासी, श्रीराम गर्ग ,संदीप तिवारी, दिलीप शुक्ला, शशिकांत जयोत्सी, कमलेश जयोत्सी, धर्मेंद्र जयोत्षी, आदर्श ज्योत्षी, गुड्डू शुक्ला, अभिलाष जयोत्सी आदि उपस्थित रहे l

Related Articles

Back to top button