मध्य प्रदेश

सेंटर पाइंट करौंदी में 11 सौ दीप प्रज्ज्वलित कर जगाई मतदान की अलख

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बम्हनी के ग्राम करौंदी स्थित भारत के केंद्र बिंदु में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद व नोडल अधिकारी जिला पंचायत एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी यजुर्वेद कोरी के आदेशानुसार मतदाता जागरूकता के तहत लोकतंत्र के प्रहरियों ने दीप जलाकर मतदान की अलख जगाई । ग्राम पंचायत बम्हनी के केंद्र बिन्दु करौदी में 1100 दीप प्रज्जवलित किए । मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया । पंचायत सचिव सतीश गौतम ने बताया कि शत प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए दीप प्रज्जवलन किया गया।
स्मरण रहे कि इस अभियान के जरिए मतदाताओं को यह संदेश दिया गया कि मतदान सबका अधिकार है, मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक किया गया । इस मौके पर एपीओ डॉ. अजीत सिंह परिहार, के.पी . परौहा, सरपंच अनीता कोरी, सचिव सतीश गौतम, रोजगार सहायक प्रमिला बाजपेई, समाजसेवी सुशील कोरी, मकरंद काछी, सतीश काछी, शोनू, रविन्द्र साहु, संजो काछी, अभिषेक यादव, महिला बाल विकास अधिकारी आरती यादव, सुपरवाइजर मंजू मिश्रा, भावना साहु, अनुराधा चौबे, मीना तिवारी, अंजना पटेल, आनीता प्रधान, संगीता चौरसिया, भारती चौरसिया, मीना गुप्ता, सुमंत्री चौरसिया, अनिल कोल, गोलू आदिवासी, हनुमान सिंह, महेन्द्र दाहिया, मुकेश बर्मन, शिल्लू बर्मन, सूरज आदिवासी, पत्रकार सतीश चौरसिया सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button