क्राइम

10549.44 लीटर अंग्रेजी शराब व एक ट्रक कुल कीमती 1,13,77,280 रुपये की जप्त, दो गिरफ्तार

थाना सांईखेडा पुलिस एवं परिवहन विभाग के दवारा चेकिंग के दौरान संयुक्त कार्यवाही
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । 10 नवम्बर 2023 को पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी, अनुविभागीय अधिकारी शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में विधान सभा चुनाव एवं व्हीव्हीआईपी के भ्रमण को ध्यान में रखते हुए थाना साईखेडा की पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त चेकिंग के दौरान एनएच 47 ससुन्द्रा चेक पोस्ट आरटीओ नाका के पास एक शराब से भरे ट्रक को पकड़ा गया जिसमें कुल 1221 पेटी अंग्रेजी शराब मेडांवेल में न.1 रम की जिसमें प्रत्येक पेटी में 48 क्वाटर 180 एमएल के कुल क्वाटर 58608 जो कि 10549.44 लीटर शराब जिसकी कीमत लगभग 9377280 रुपये एवं जप्त शुदा ट्रक की कीमत तकरीबन 20 लाख रुपये कुल मशरुका करोड़ तेरह लाख रुपये जप्त किया गया ट्रक क्र. MP28 H 1169 के चालक प्रिंस बोपचे पिता गजेंद्र कुमार बोपचे जाति पवार उम्र 20 साल निवासी पिंडरई खुर्द थाना बरघाट जिला सिवनी ‌(म.प्र.) क्लींजर रुद्रकांत पिता कमलेश प्रसाद राहांगडाले जाति पवार उम्र 19 साल निवासी गोंडेगांव थाना बरघाट जिला सिवनी ‌( म.प्र.‌) दोनो आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया थाने पर असल अपराध क्र. 338/23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के कायम कर विवेचना में लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी साईखेडा निरीक्षक हरिओम पटेल उनि. पूनमचद्र साहू प्रधान आरक्षक दिलीप झरबडे सैनिक चंद्रभान एवं परिवहन विभाग के उप. निरी. विभा उइके की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button