एकता अखंडता भाईचारे को बचाने कांग्रेस ने लिया संकल्प

नफरती विचारधारा के लोगों से रहे सावधान : कांग्रेस
हर्ष एवं उल्लास से मनाया कांग्रेस ने स्वतंत्रता दिवस
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कटनी के हृदय स्थल सुभाष चौक में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा में माल्यार्पण कर कांग्रेस जिला अध्यक्ष करणसिंह चौहान ने कांग्रेस जनों के साथ ध्वजारोहण किया।
जवाहर चौक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा झंडा रोहण हेतु बनाए गए ऐतिहासिक स्मारक में कांग्रेस की तरफ से कांग्रेस जिला अध्यक्ष करणसिंह चौहान एवं वरिष्ठ जनों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया तद उपरांत मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश का वाचन कांग्रेस जिला अध्यक्ष करणसिंह चौहान ने किया।
इस अवसर पर एकता अखंडता भाईचारे को बचाने कांग्रेस ने संकल्प लिया साथ ही नफरती विचारधारा के लोगों से रहे सावधान एवं सतर्क रहने कांग्रेस जनों से अपील की।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर गुमानसिंह, वरिष्ठ कांग्रेस पूर्व पार्षद राजाराम यादव, कार्यकारी अध्यक्ष राजा जगवानी, कार्यकारी अध्यक्ष अजय कछवाहा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मारूफ अहमद, पूर्व पार्षद शंकर सेन, अवध पांडे, पूर्व महामंत्री राकेश जैन, पूर्व अध्यक्ष विजय पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष कमल पांडे, वरिष्ठ नेता आनंद पप्पू गोयनका, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, वरिष्ठ महिला नेत्री मंजू मिश्रा, सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम, पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता, मुस्ताक भाई, पूर्व पार्षद श्याम पाहुजा, गोविंद सचदेवा, धर्म प्रकोष्ठ अध्यक्ष पुरुषोत्तम त्रिपाठी, अदिति वर्मा, कविता पाठक, माया चौधरी, सुमन रजक, शेखर भारद्धाज, पूर्व पार्षद संदीप गुड्डू यादव, पूर्व पार्षद विजय मंगल चौधरी, सद्भावना प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जार्ज डेविड, जिला सचिव रॉबिन पीटर, देवी दीन गुप्ता, डॉ बीएस तोमर, युवक कांग्रेस नेता अजय खटीक, अजय गोटिया, कांग्रेस डॉक्टर प्रकोष्ठ अध्यक्ष सनत तिवारी, पूर्व पार्षद कल्लू विश्वकर्मा, रुक्मणी पांडे, पूनम वर्मा, एडवोकेट सुनील श्रीवास, हिमांशु तिवारी, कांग्रेस नेता प्यासी जी आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।



