खेल

सेमीफाइनल में हरियाणा पानीपत की टीम ने दो बार चैंपियन बनी मध्यप्रदेश जबलपुर को 6 विकेट से हराया

राज्य स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बटियागढ़ । जिले के बटियागढ़ में स्व. प. गिरीश सोनकिया खेल परिसर में राज्य स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन एम एच क्लब क्रिकेट संस्था द्वारा कराया जा रहा है। इस टूर्नामेंट का आज मंगलवार दोपहर 12:30 बजे मुख्य अतिथि लकी डीसीएन के संपादक आजम खान, दमोह क्रिकेट संघ चेयरमैन गणेश अग्रवाल, आज तक से शांतानु भारत मीडिया के साथियों के साथ ग्राउंड पर पहुंच कर दोनों टीमों को लाइनअप किया गया। एवं मुख्य अतिथियों से परिचय लिया गया इसके बाद मैच को प्रारंभ किया गया। मैच के अतिथि सहित पत्रकार अकरम खान, अंकित पांडे, अन्नू खान, विनोद उदेनिया, इरफान हुसैनी, बबलू खान, अजमेर खान, नितेश विश्वकर्मा, राजा ठाकुर, संतोष भारती सहित अधिक संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। वहीं जबलपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और निर्धारित 20 ओवर में जबलपुर ने 175 रन बनाए। जवाब उतरी हरियाणा पानीपथ की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 6 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में पहुची। आज मैच के मैन आफ द मैच का खिताब मोहित शर्मा रहे जिन्होंने 4 विकेट एवं 15 रन बनाए।
प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच दैने वाले अतिथि घनश्यामपुरा सरपंच नरेन्द्र कटारे, पूर्व शिक्षक आरपी पटेल, रिषी पटेल, माडल स्कूल प्राचार्य अर्जुन पटेल, साधु चौरसिया एम एच क्लब के सभी सदस्य सहित हजारों की संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच के अनुभवी एम्पायर प्रकाश पटेल और शाहिद अली रहें। एवं आज के मैच की स्कोरिंग सचिन चौरसिया, रफीक खान वहीं कॉमेंट्री सचिन चौरसिया और साधु चौरसिया के द्वारा की गई।

Related Articles

Back to top button