मध्य प्रदेश

सेल्समेन कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी से बोले- बोरी में राशन कम निकलता है

शाखा प्रबंधक के नाम आवेदन में की गई है मांग कि उचित वेतन दिया जाए
सिलवानी। शुक्रवार को शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर कार्यरत सेल्समेनो ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को अपनी पीड़ा से अवगत कराते हुए निराकरण किए जाने की मांग की। एकत्रित हुए सेल्समेन कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मयूर सिंह मरकाम के पास पहुंचे तथा हस्ताक्षर युक्त एक आवेदन दिया।
आवेदन में उल्लेख किया गया है कि द्वार प्रदाय योजना के तहत बेयर हाऊस से जो भी राशन उचित मूल्य की दुकान पर दिया जा रहा है। उक्त राशन की प्रत्येक बोरी में राशन की मात्रा कम निकल रही है। राशन की मात्रा कम होने से दुकान संचालकों को परेशानी हो रही है। बेयर हाऊस से प्रत्येक बोरी 51 किलो से अधिक की दी जा रही है। लेकिन दुकान पर बजन करने पर मात्र 50 किलो की ही बोरी निकलती है। प्रत्येक बोरी में करीब 2 किलो राशन कम निकलता है। उन्होंने उक्त योजना के तहत दुकान पर ही बोरी का बजन किए जाने की मांग की है। जिससे कि वितरण के समय राशन की पूर्ति हो सके। इस दौरान गजेंद्र गुप्ता, राजेंद्र रैकवार, दीपक राठौर, दिनेश यादव, उमेश कुमार, सोनू, राजेंद्र सिंह यादव, अपूर्व मुड़ेले, उमेश सिंह, भगवान सिंह, राघवेंद्र सिंह, मोहम्मद सलीम, महेंद्र सिंह रघुवंशी, सत्य नारायण रघुवंशी, सुरेंद्र सिंह, दीपक राठौर आदि के नाम शामिल हैं।
एक अन्य आवेदन में जो कि शाखा प्रबंधक के नाम दिया गया है जिसमेें उल्लेख किया गया है कि उचित मूल्य की दुकान पर काम करने वाले सेलसमेनो को बहुत ही कम वेतन दिया जा रहा है। जो कि इसा महंगाई में गुजारा नहीं हो पा रहा हैं। उन्होंने उचित वेतन दिए जाने की मांग की हैं।

Related Articles

Back to top button