स्वच्छता अभियान की उड़ाई जा रहीं धज्जियां, उड़ कर आ रहे कचरे से दुकानदार परेशान

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज में स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं जिम्मेदार अधिकारी भी समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं।
जहां एक और पूरे नगर को स्वच्छ रखने के लिए नगर पालिका द्वारा घर-घर से कचरा उठाने के लिए प्रतिदिन वाहन भेजे जा रहे हैं। उसके बावजूद लोग हर कहीं कचरा डालने से बाज नहीं आ रहे हैं जिस शहर में स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ रही हैं।
नगर के खड़िया मार्केट में पीछे की तरफ टेकरी का इलाका आता है जहां पर मोहल्ले के लोगों द्वारा कचरा फेंका जाता है जो हवा में उड़कर नीचे दुकानों के ऊपर आकर या परिसर में गिरता है जिससे काफी परेशानियों का सामना लोगों को करना पड़ रहा है नगर पालिका में शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
ऐसा नहीं है की टेकरी पर कचरा वाहन नहीं पहुंच रहे हो लेकिन जिस स्थान पर कचरा फेंका जाता है वह मुख्य सागर भोपाल मार्ग और टेकरी के बीच में पड़ता है यदि रहवासी थोड़ी सी मेहनत करें कि चंद कदम ऊपर की ओर पहुंचकर टेकरी पर या नीचे की तरफ जाकर मुख्य सागर भोपाल मार्ग पर आने वाले कचरा वाहन में कचरा डालें तो उक्त समस्या का समाधान आसानी से किया जा सकता है लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि लोग अपने मोहल्ले को स्वच्छ रखना ही नहीं चाह रहे। हर कहीं कचरा फेंक कर दूसरों को परेशानी पैदा कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर रह वासियों का यह आरोप है कि नगर पालिका द्वारा कोई कचरा कंटेनर यहां पर नहीं रखा है । क्योंकि यहां पर कोई कचरा गाड़ी नहीं आ सकती इसलिए नगर पालिका को कचरा कंटेनर रखना चाहिए। और सप्ताह में दो बार उसे साफ कराना चाहिए।
वही खड़िया मार्केट में स्थित दुकानदारों आदि का आरोप है कि कई बार नगर पालिका को सूचित किया गया लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है अब जबकि गर्मियों का मौसम करीब आ रहा है ऐसे में डाला गया कचरा उड़कर और ज्यादा परेशानी पैदा करेगा कई बार मवेशी कचरा खाने के चक्कर में ऊपर से नीचे गिरकर चोटिल हो चुके हैं नगर पालिका को उक्त स्थान पर कचरा फेंकना प्रतिबंधित कराना चाहिए।
कुल मिलाकर एक दूसरे पर आप प्रत्यारोप के चलते समस्या जसकी तस बनी हुई है। जो स्वच्छता मिशन की धज्जियां उड़ा रही है। समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों को आगे आने की जरूरत है।



