मध्य प्रदेश

स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने पटी में कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर विकास यात्रा का शुभारंभ किया

एक करोड़ 20 लाख रू से अधिक राशि के कार्यो का किया लोकार्पण और शिलान्यास
व्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
रायसेन, ग़ैरतगंज । मध्यप्रदेश शासन में स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने शुक्रवार को सांची विधानसभा के ग्राम पटी में कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर विकास यात्रा का शुभारंभ किया।
इसके पूर्व वह जल जीवन मिशन के तहत ग्राम में निकाली जा रही कलश यात्रा में भी सम्मिलित हुए। ग्राम पटी से प्रारंभ होकर विकास यात्रा गैरतगंज नगर के विभिन्न वार्डो में पहुंची। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया। साथ ही सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने ग्राम पटी में 1.80 लाख रू लागत के सी.सी. रोड एवं 8.47 लाख रू लागत के तालाब निर्माण का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
इसी प्रकार गैरतगंज नगर के वार्ड क्रमांक 1 में सी.सी. रिन्युवल कार्य का लोकार्पण किया तथा वार्ड क्रमांक 03 में 6.36 लाख रू लागत के सीसी रोड एवं 19.43 लाख रू लागत के सीसी रोड का लोकार्पण किया। गैरतगंज नगर के वार्ड क्रमांक 14 मे 28.39 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य और 48.02 लाख रू की लागत से पानी की टंकी पाईप लाईन एवं सम्पवेल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने विकास यात्रा कार्यक्रमों में नागरिकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा विकास कार्यो के बारे में संबोधित किया और हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने विकास यात्रा कार्यक्रम स्थलों पर पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश सिंघई सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
गैरतगंज में आंगनवाड़ी केन्द्र और बालक छात्रावास का किया निरीक्षण
स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने गैरतगंज में विकास यात्रा के दौरान वार्ड क्रमांक-1 स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनवाड़ी में दर्ज बच्चों की संख्या, बच्चों को मिलने वाले आहार सहित अन्य व्यवस्थाओं और गतिविधियों की जानकारी ली। इसके पश्चात स्वास्थ्य मंत्री ने शासकीय सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास पहुंचकर छात्रों से व्यवस्थाओं, शैक्षणिक गतिविधियों एवं पढ़ाई के बारे में संवाद किया। उन्होंने छात्रावास प्रांगण में पौधा रोपण भी किया।
जल कलश यात्रा में हुए शामिल, पौधरोपण भी किया
गैरतगंज तहसील के ग्राम पटी में जल जीवन मिशन के तहत निकाली जा रही जल कलश यात्रा में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी सम्मिलित हुए। साथ ही अंकुर अभियान के तहत पौधरोपण करते हुए नागरिकों से भी अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने की अपील की गई।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, ग़ैरतगंज नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश जैन, उपाध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष संजय जैन, वरिष्ठ पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष नंदकिशोर पटेल, मंच संचालक भाजपा युवा प्रवक्ता अखिल जैन, अमन शर्मा, अमित शर्मा, ऋतु राज सराठे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button