मध्य प्रदेश

सड़को के गहरे गड्ढे दे रहे दुर्घटनाओं को आमंत्रण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान की देशी अंग्रेजी शराब दुकान के सामने सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे है जो किसी न किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं। गड्ढे इतने बड़े हैं कि आवागमन पूरी तरह से बधित हो रहा है l उमरियापान ढीमरखेड़ा सड़क मार्ग में कभी भी कोई अनहोनी घट सकती है। प्रतिदिन इसी मार्ग से बड़े -बड़े अधिकारीयों का आना जाना ढीमरखेड़ा तहसील कार्यालय में लगा रहता हैं। लेकिन आज तक उन गड्ढों पर अधिकारियों की नजर नहीं गई या फिर जानबूझकर अधिकारी कर्मचारी इसे अनदेखा कर रहे हैं। अधिकारी कर्मचारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं या फिर ऐसा जानबूझ कर किया जा रहा है। इसी तरह उमरियापान सिहोरा सड़क मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं कि सड़क पर चलना दूभर हो गया है उमरियापान सड़क मार्ग पर आए दिन मोटर साइकिल चालकों को चोंट लग रही है l लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नही दे रहे है ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के उच्चाधिकारियों से अपेक्षा की है कि सड़क मार्ग में बड़े बड़े गड्ढो की मरम्मत की जाए जिससे कोई बड़ी दुर्घटना ना हो l

Related Articles

Back to top button