आज गौ वंश जैसे भटक रहा हैं वैसे ही जीव आत्मा भटेकेगी : टाम्मबरी सरकार

मुंआर टाम्मबरी सरकार का हुआ भव्य स्वागत मां जगदम्बा की पूजन अर्चना कर सीता राम कीर्तन किया
सिलवानी। अंचल के ग्राम मुआर में टेकरी धाम श्री दुर्गा मंदिर पर श्री श्री 1008 पांसी घाट वाले दादा जी टाम्मबरी सरकार का आगमन हुआ। श्री दादा जी ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की एवं श्री सीताराम कीर्तन किया।दादा जी महाराज वक्सी, पिपरिया, पठा, मुआर, चंदनपिपरिया सहित सिलवानी के कई अंचल के गांवों में भक्तों को दर्शन दिए।
मुआर गांव में दादा जी ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि श्री सीताराम कीर्तन ही जीव आत्मा को मोक्ष प्रदान करता हैं संसार में क्या चल रहा है। इस पर जीव आत्मा को ध्यान नहीं देना चाहिये बस भगवान भजन करते रहना चाहिए। ये जीव आत्मा भगवान भजन के लिए हैं ना की कुकर्म करने के लिए, धर्म की स्थापना करो दान करो, गौ माता साक्षत भगवती हैं। उसकी सेवा करो आज गौ वंश जैसे भटक रहा हैं वैसे ही जीव आत्मा भटेकेगी। जिस ने गौ वंश का सेवा नहीं की उसे भगवान भजन का भी कोई फल प्राप्त नहीं होगा। दादा जी महाराज ने उपदेश दिए की जो मानव दूध लगाकर गाय को छोड़ देता है। उसके 100 जन्म के पुण्य नष्ट हो जाते है और पितृ नरको मुखी हो जाते है। दान धर्म सब नष्ट हो जाते है। सभी देवता तो गौ माता में है। जो गाय हमारे द्वारा प्रताड़ित की जा रही है। वहा घोर कलि काल का आगमन है। हमारे पुण्य नष्ट का उपकरण हैं। गाय की जो दुर्दशा है उसका पाप सभी को लग रहा है।
बच्चों को संस्कार दो गौमाता के प्रति सेवा सजिग बनाओ,धर्म के प्रति कठोर बनाओ, यही तो सनातन धर्म के संस्कार है एवं अपनी संस्कृति बचाएं रखे।



