मध्य प्रदेश

गौशाला में बेटी का जन्मदिन मना कर लोगों को दी प्रेरणा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। जहां एक और लोग अपने बच्चों का जन्मदिन मनाने के लिए ढेर सारा धन खर्च करते हैं और अपव्यय भी किया जाता है वही हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष संजय राय के द्वारा अपनी बिटिया का जन्मदिन कामधेनु सेवा संघ द्वारा संचालित अस्थाई गौशाला में गौ माता की आरती कर मनाया जाकर लोगों को एक प्रेरणा दी है कि वह अपना धन सही जगह पर खर्च कर गौ माता की सेवा में लगाएं और बच्चों के लिए भारतीय संस्कृति की सीख देकर दीन दुखियों की मदद करते हुए या पशुओं की मदद करते हुए अपने बच्चों का जन्मदिन पर जो पैसा खर्च होता है उसमें लगाएं ताकि बच्चे संस्कारवान बने और पश्चिमी सभ्यता का असर हमारे बच्चों पर ना पढ़ने पाए।
‌ गौशाला में बेटी का जन्मदिन मनाने पर गौशाला समिति की ओर से बिटिया को जन्मदिन पर कोटि-कोटि शुभाशीष देते हुए गौ माता की कृपा एवं आशीर्वाद की छत्रछाया सदा बनी रहने की कामना की गई।
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष संजय राय की इस कार्य की जानकारी जब लोगों को लगी तो वे उनकी भूरी भूरी प्रशंसा किए बिना ना रह सके कई लोगों ने उनके इस कार्य से प्रेरणा लेते हुए संकल्प लिया है कि वह भी अपने बच्चों का जन्मदिन गौशाला में गाय माता की सेवा करते हुए मनाएंगे।

Related Articles

Back to top button