कृषि उपज मंडी में चना-मसूर उपार्जन कांटा पूजन संपन्न

सिलवानी। गुरुवार को कृषि उपज मंडी सिलवानी में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति संस्था सिलवानी द्वारा चना एवं मसूर उपार्जन वर्ष 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर विधिवत कांटा पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम हर्षल चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, मंडी सचिव, समिति प्रबंधक अशोक तिवारी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा विधि-विधान के साथ कांटा पूजन कर उपार्जन कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर किसानों की सुविधा, पारदर्शी तौल व्यवस्था एवं सुचारू उपार्जन प्रक्रिया को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि उपार्जन केंद्र पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी तथा शासन के निर्देशानुसार उपज खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा।
इस दौरान मंडी परिसर में किसान, कर्मचारीगण एवं समिति से जुड़े सदस्य भी उपस्थित रहे।



