मध्य प्रदेश

हाजी मोहम्मद रईस बने वक्फ कमेटी के सदस्य

रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल के आदेश पर और भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू की अनुशंसा पर जबलपुर जिला वक्फ कमेटी का गठन किया गया है जिसमें शहर के शमसुल हसन को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है, वहीं कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी हाजी फरहत कुरैशी को दी गई है इसके अलावा कमेटी में इमरान खान को उपाध्यक्ष, मोहम्मद अरशद रजा को सचिव नियुक्त किया गया है, वहीं शेख जावेद को सह सचिव के पद से नवाजा गया है इसके अलावा कमेटी में दो सदस्यों की नियुक्ति की गई है जिसमें मझौली निवासी मोहम्मद रईस उर्फ़ मुंडा भाईजान और शहजादी बानो को शामिल किया गया है। नवगठित कमेटी को 6 मार्च 2024 से 5 मार्च 2027 तक संपूर्ण जिले की पंजीकृत और अपंजीकृत वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड को सहयोग प्रदान करेगी इस नियुक्ति पर नगर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button