अमृत महोत्सव में जैन समाज की तिरंगा यात्रा में निकाली गई
कलेक्टर सीईओ, जिपं अध्यक्ष बब्लू मीणा, पूर्व नपाध्यक्ष जमना सेन, अधिकारी सहित सैकड़ों लोग हुए शामिल
तिरंगा झंडा यात्रा 1008 श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर
शहर के अहम हिस्सों से निकाली गई तिरंगा झंडा यात्रा रैली
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। रायसेन में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अमृत महोत्सव मनाया गया। रविवार को सुबह से लेकर शाम तक तिरंगा झंडा यात्राएं निकाली गई। जिससे रायसेन शहर का माहौल भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों से देश भक्ति राष्ट्र शक्ति मय रहा। रविवार को सुबह 9 बजे सकल जैन समाज रायसेन द्वारा श्री दिगंबर पार्श्वनाथ मन्दिर दुर्गा चौक से तिरंगा झंडा यात्रा शुरू की गई।यह तिरंगा झंडा यात्रा इंडियन चौराहे से मान स्तंभ महामाया चौक सागर भोपाल तिराहे से महावीर जिनालय अर्जुन नगर पहुंचकर समाप्त हुई।
जहां पुलिस लाइन से रैली निकालते हुए नगर के कई चौक चौराहों तक भ्रमण किया गया। जो स्थानीय पुलिस लाईन से होकर सर्किट हाउस, अंबेडकर चौक, कचहरी चौक, पोस्ट ऑफिस, दलसागर चौक व शास. ऊर्दू हायर सेकेंडरी स्कूल तक निकाली गयी।
महारैली में कलेक्टर अरविंद दुबे जिपं सीईओ पीसी शर्मा, सकल जैन समाज रायसेन के मनोज जैन, विनोद जैन पेंटर, राकेश जैन, नीरज जैन, सुभाष जैन, चन्दनमल जैन, वीरेंद्र कुमार पवैया, संजय जैन सहित भाजपा नेता पूर्व नपाध्यक्ष जमना सेन, राजकिशोर सोनी, पार्षद प्रभात राज चावला, दीपक थौरात, दौलत सेन एडवोकेट राजू माहेश्वरी दुर्गेश खरे ने पैदल यात्रा में हिस्सा लिया ।
जिपं अध्यक्ष, पूर्व नपाध्यक्ष ने किया संबोधित….
रायसेन के जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा ,पूर्व नपाध्यक्ष जमना सेन ने कहा कि तिरंगे की शान के लिए कितने लोगों ने सीने में गोलियां खाई है। कितने लोग शहीद हुए लेकिन तिरंगे की आन बान और शान को झुकने नहीं दिया। आज हम आजादी के 75वें वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अमृत महोत्सव मना रहे है।कलेक्टर अरविंद दुबे सीईओ पीसी शर्मा ने कहा कि हम सभी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा झंडा अवश्य लगाएं। कोई भी घर बगैर झंडे के न रहे। इस तिरंगा यात्रा से नई ऊर्जा का संचार हुआ है। साथ ही पूरे जिले में घर-घर तिरंगे का संदेश पहुंचा है। तिरंगा फहराने के लिए राष्ट्रीय नियम है। मगर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश मे तिरंगे को एक अलग महत्व दिया है।



