मध्य प्रदेश

हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर बांदकपुर में मतदान अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर और सेल्फी अभियान चलाया गया

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक अग्रवाल के निर्देशन एवं स्वीप नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ अर्पित वर्मा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सरोजिनी जेम्स बैक के मार्गदर्शन में स्वीप अभियान के जिला सदस्य एवं शासकीय नवीन कन्या हाई स्कूल अभाना के प्राचार्य डॉ. आलोक सोनवलकर के सानिध्य में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर बांदकपुर में शत-प्रतिशत मतदान अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर और सेल्फी अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें डीपीसी दीपक सिंह राजपूत, एसटीएस चेतन अग्रवाल, एएमओ डॉ. रंजीत गांगरा, स्टाफ नर्स वर्षा सोनी, फार्मासिस्ट मिथिलेश अहिरवार, एमपीडब्ल्यू मनोज जैन, स्टाफ नर्स रामअवतार पटेल, एवीडी अनिल लोधी, रज्जू सिंह लोधी, धर्म सिंह लोधी एवं टीबी मरीजों आदि मतदाता नागरिकों को मतदान कराने हेतु मतदाता शपथ दिलायी एवं वोट डालने जाना है अपना कर्तव्य निभाना है, अपना वोट निडर और निर्भय होकर देने के लिए, आम जनमानस को जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button