मध्य प्रदेश

सियावास मानव सेवा समिति ने विद्यालयों में वितरित किए स्वेटर

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मुस्काते बच्चों के चेहरे सेवा की सच्ची खुशी है। उक्त विचार सियावास मानव सेवा समिति बेगमगंज के अध्यक्ष संतोष कंडया ने बच्चों को स्वेटर वितरित करते हुए व्यक्त किए ।मजदूर बस्ती बीड़ी कालोनी के प्राथमिक कक्षाओं तथा ग्राम ऊमरखोह के बच्चों को समिति ने विद्यालय पहुँच कर गर्म स्वेटर प्रदान किए। स्वेटर पहन कर बच्चे प्रसन्न दिख रहे थे। सदस्यों ने उपस्थित बच्चों से पढ़ाई को लेकर चर्चा की। पालकों से भी बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की बात कही।कार्यक्रम से जहाँ बच्चे उत्साहित थे वहीं उनके शिक्षक भी अपने बच्चों को प्रसन्न देखकर खुश हो रहे थे। इस अवसर पर समिति के संरक्षक विद्यानंद शर्मा , प्रदीप सोनी ‘शून्य’, ऋषिराज शर्मा, रमेश भार्गव, सुनील शर्मा, रामगोपाल नेमा, राजेश साहू आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रति राजेश साहू ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button