मध्य प्रदेश

100 फीट की गहराई में गिरा श्रद्धालुओं से भरा वाहन, 4 की मौत 10 घायल

छिंदवाड़ा । शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर नर्मदापुरम (होशंगाबाद) की सीमा पर आयोजित होने वाले महादेव मेले में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं की बस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 4 की मौके पर ही मौत हो गई और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं यह घटना शुक्रवार की दोपहर को घटी जिसमें बस अनियंत्रित होकर पलट गई । बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह घटना घटित हुई है। मौके पर पुलिस अफसर और प्रशासन के अधिकारी पहुंच चुके हैं। घायलों को तत्काल ही निकट के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया है।

Related Articles

Back to top button