करणी सेना परिवार ने लोकेंद्र गुर्जर पर की एफआईआर की मांग
सिलवानी। भोपाल में भीम सेना और आजाद समाज पार्टी के द्वारा भोपाल के दशहरा मैदान में 12 फरवरी को एक सभा आयोजित की गई थी। उस दौरान कई लोगो के द्वारा सभा को सम्बोधित किया गया। उसी क्रम में सभा को सम्बोधित करते हुए लोकेंद्र गुर्जर नामक व्यक्ति के द्वारा राजपूत समाज को लेकर विवादित शब्द कहे गए थे। जिसके बाद सोशल मीडिया और न्यूज़ के माध्यम से वह वीडियो खूब वायरल हुआ था।
जिसके बाद करणी सेना परिवार के प्रदेशाध्यक्ष जीवनसिंह शेरपुर के द्वारा भी एक वीडियो के माध्यम से कार्यवाही की माँग करते हुए ऐसे आपत्तिजनक शब्द कहने वाले को लेकर एफआईआर की बात कही थी, जिसके बाद सम्पूर्ण प्रदेश में करणी सेना परिवार के द्वारा उक्त व्यक्ति पर एफआईआर करवाने के लिए थानों में आवेदन दिया जा रहा है। इसी के साथ शुक्रवार को करणी सेना परिवार तहसील सिलवानी के द्वारा भी थाना सिलवानी में सहायक निरीक्षक संतोष दांगी को आवेदन देकर लोकेंद्र गुर्जर पर एफआईआर की माँग की गई है।
करणी सेना परिवार ने आवेदन में उल्लेख किया है कि ऐसे गलत शब्दो से राजपूत समाज को आधात पहुचा है, साथ ही बताया गया की ऐसे आपत्तिजनक ओर राजपूत समाज को लेकर अभद्र भाषा कहने वाले पर अगर ठोस कार्यवाही नही होती है तो करणी सेना परिवार एवं राजपूत समाज सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा। उपस्थित लोगों ने शीघ्र उक्त व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज करने की माँग की है।
इस अवसर पर करणी सेना परिवार के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे जिसमे मन्नूसिंह राजपूत, प्रियांशसिंह राजपूत महेंद्र राजपूत, रितिक सिंह राजपूत रवि गुप्ता, दीपक सोनी, अंचल यादव, अर्जुन राजपूत, अमन शर्मा, दीपेश कुशवाहा, शुभम विश्वकर्मा, अमित कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।



