क्राइम
डंपर पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरा, क्लीनर घायल
सिलवानी। राजमार्ग 15 सिलवानी सागर मार्ग पर बीती रात एक डंपर पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिर गया, जिसमे क्लीनर घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सोमवार की रात्रि लगभग 2:30 बजे सुल्तांगनाज से रेत खाली कर लौट रहा डंपर नकदी नदी पर बने पुल की रेलिंग तोड़कर लगभग 20 से 25 नीचे गिर गया । जिससे डंपर में सवार क्लीनर घायल हो गया।
सिलवानी पुलिस ने क्लीनर सुमित पिता दुर्गाप्रसाद गौड निवासी बिजनहाई तहसील उदयपुरा की रिपोर्ट पर डंपर चालक गुरदयाल पिता रमेश गौड़ उम्र 21 साल निवासी बिजनहाई तहसील उदयपुरा के विरुद्ध प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया है।





