मध्य प्रदेश
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दीपावली दीपोत्सव का कार्यक्रम संपन्न

सिलवानी । नगर की शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दीपावली दीपोंत्सव का कार्यक्रम में वीर शिवाजी शिक्षण समिति के सचिव सुरेंद्र रघुवंशी, ओर मयंक रघुवंशी द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया ।
अतिथि परिचय आशीष श्रीवास्तव जी ने कराया, वीर शिवाजी शिक्षण समिति द्वारा संस्था में कार्यरत समस्त 40 कर्मचारियों को दीपावली के शुभ अवसर पर वेतन का 33% बोनस एवं मिष्टान प्रदान किया गया और विद्यालय परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इसमें प्राचार्य मयंक लाहौरी और समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहे।



