मध्य प्रदेश

छत के ऊपर से निकली 11 केव्ही विद्युत लाइन प्राणघातक बनी, हादसे की आशंका

अधिकारी कर रहे हादसे का इंतजार
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड गौरझामर की घोर लापरवाही मनमानी के कारण स्थानीय फूलबाग वार्ड निवासी एक पटैल परिवार मौत के मुहाने पर रहते हुए भारी दहशत मे है। बताया जाता है की अशोक पटैल के मकान के ऊपर से 11केव्ही की बडी विद्युत लाइन निकली हुई है उक्त विद्युत लाइन के नग्गे तार इतने लूज हो गये की छत पर जाने वाला कोई भी इन तारो की चपेट मे आ सकता है, तारो को छत के ऊपर से हटाने को लेकर ओआईसी से निवेदन किया गया साथ ही यह भी कहा गया की फिलहाल आगत दूर्घटनाओ को रोकने हेतु तात्कालिक रुप से अविलम्ब छत के ऊपर से निकली लाइन पर प्लास्टिक कवर चढा दिया जावे जिससे दुर्घटनाओ को रोका जा सके लेकिन ओआईसी ने इस पर कोई तव्वजो नही दी । लगता है विद्युत कम्पनी किसी बडे हादसे का इन्तजार कर रही है, विद्युत वितरण कंपनी की लापरवाही अनियमितताये दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बता दे की गौरझामर मे बिजली कटौती की समस्या बडा रुप लेती जा रही है इसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है कहीं कही 11 केव्ही विद्युत लाइन के खंबे धनुषाकार के तिरछे हो गए हैं जो कभी भी तेज आधी तूफान की चपेट मे आ सकते है वार्ड क्रमांक 1 निवासी किशोरी पटेल ने बताया की उनकी छत के ऊपर से 11 केव्ही विद्युत लाइन निकली हुई है उसके बाजू वाला खंबा गिरने की कगार पर आ चुका है इससे बडी लाइन के तार ढीले होकर घरो को छू रहे है आगत हादसे के डर से किशोरी पटेल के पुत्र अशोक पटेल ने 26 अगस्त 2023 को विद्युत मंडल कार्यालय गौरझामर जाकर आवेदन दिया कि मेरे घर की छत के ऊपर से 11 केव्ही विद्युत लाइन निकली हुई है उसे या तो ऊंची की जाए या फिर इसको यहां से हटाया दिया जाए ,आज दिनांक तक कोई सुनवाई व कार्यवाही नहीं हुई है उक्त मकान सिंगल स्टोरी छत वाला है जिस पर बच्चे खेलते हैं एवं तुलसी घर पूजा स्थान होने के कारण घर की महिलाएं भी नित्य पूजा हेतु छत पर आती जाती हैं विद्युत तार छत से मात्र 5 फुट ऊपर है इससे पूरे परिवार को इससे भय बना रहता है कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है इसकी शिकायत 181 पर भी की गई थी लेकिन कोई निराकरण नहीं हुआ।

Related Articles

Back to top button