धार्मिक

करौंदी में 1331 ब्राम्हणों ने किया रूद्राभिषेक

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान ।
महाशिवरात्रि पर करौंदी स्थित महर्षि महेश योगी वेद विज्ञान विधापीठ आश्रम के विशाल ध्यानहाल में 1331 ब्राम्हणों द्वारा सामूहिक अतिरूद्राभिषेक पाठ किया गया। शुभारंभ वैदिक विधि विधान से पूजन कर किया गया। अतिरूद्राभिषेक पाठ करीब 3 घंटे तक चला। इस दौरान ध्यानहाल परिसर वैदिक मंत्रों से गुंजायमान हुआ। इस अवसर पर आश्रम प्रभारी अरविंद सिंह, रतिभान सिंह, रामदरश यादव सहित वैदिक ब्राम्हणों व आश्रम परिवार के सदस्यों की उपस्थिती रही। उल्लेखनीय है करौंदी आश्रम में करीब 17 वर्षों से विश्व शांति व विश्व कल्याण के लिए प्रतिदिन अतिरूद्राभिषेक पाठ किया जा रहा है। महाशिवरात्रि पर उमरियापान, पचपेढी, घुघरी, घुघरा, हरदी, परसवारा, भरभरा आश्रम, हरदी कुटी आश्रम, बकुहली में भी शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार कर जयकारों के साथ बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि सामग्री से पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई।

Related Articles

Back to top button