मध्य प्रदेशहेल्थ

नेत्र जांच शिविर में 135 की हुई जांच, 127को बांटे चश्में, 8 रोगियो को भेजा चिंत्रकूट

रिपोर्टर: कुन्दनलाल चौरसिया
गौरझामर । सदृगुरू नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के सौजन्य से 27 जून को गौरझामर मे लगे मासिक निशुल्क नेत्र जांच शिविर मे बडी संख्या में नेत्रों पीडितो ने भाग लिया व अपनी आंखो की जांच कराई, इस दौरान शिविर मे 135 लोगो की जांच की गई 127 लोगो को निशुल्क चश्मे दिये गये तथा 8 लोगो को मोतिया बिंद के आप्रेशन हेतु चयन किया गया जिन्हे अस्पताल की रिजर्व बस से चिंत्रकूट रवाना किया गया। बतादे की सदृगुरू नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट धाम के पावन सौजन्य से गौरझामर मे जनहितार्थ हर माह की 27 तारीख को निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया जाता है जिसमे क्षेत्र के लोग बडी संख्या मे लाभान्वित हो रहे है।

Related Articles

Back to top button