कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल बोले : बाड़ी के बारना डैम के मुद्दे को उठाऊंगा विधानसभा में
रिपोर्टर – संजय चौहान
रायसेन। रायसेन जिले के बाड़ी डैम में सुखान मछली मारने का मुद्दा अब राजनीतिक तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है रायसेन जिले के उदयपुरा से कांग्रेस के विधायक देवेंद्र पटेल ने बाड़ी के भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव डब्बू द्वारा बाड़ी के बारना डैम में अवैध तरीके से प्रतिबंधित सुखान मछली मारने के मामले में इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने का मन बना लिया है उन्होंने कहा है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती है तब तक इस लड़ाई को लड़ते रहेंगे
बाड़ी स्थित बारना डेम में मछली मारने का ठेका मुंबई की हुल्लड़ मुरादाबादी फर्म ने लिया था जिस पर पेटी पैक से बाड़ी के बीजेपी मंडल अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव उर्फ डब्बू ने अपने एक साथी अकील मेवाती के साथ लिया परंतु उनके द्वारा डैम से प्रतिबंधित सुखान मछली पकड़बाई जा रही थी जिसका कवरेज कुछ पत्रकारों ने किया और यह खबर है बहुत जोर शोर से मीडिया में उठी इसकी शिकायतें भी वरिष्ठ अधिकारियों से की गई परंतु इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं हुई वही पंकज श्रीवास्तव के साथी अकील मेवाती द्वारा डेम के आसपास के ग्रामों के लोगों से मारपीट करने लगा जिसकी एफआईआर हुई। जब यह मुद्दा उदयपुरा विधायक देवेंद्र पटेल के पास पहुंचा वह भी इस लड़ाई में कूद गए और उन्होंने कहा कि मैं इस मुद्दे को बड़े जोर शोर से प्रश्नकाल और ध्यानाकर्षण के द्वारा विधानसभा में उठाऊंगा और सरकार को सचेत करूंगा। जब तक मामले में कोई कार्यवाही नहीं होती है तब तक इस लड़ाई को भी जारी रखेंगे।



