15 वर्षीय छात्र की खेत तालाब में डूबने से मौत

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । बड़गवां गांव में शुक्रवार की शाम को उस समय मातम छा गया, जब सरपंच अशोक सिंह लोधी के इकलौते भतीजे की खेत में बने तालाब में डूबने से मौत की खबर आई।
शुक्रवार की दोहपर में सरपंच के भाई शिवराजसिंह लोधी का इकलौता पुत्र कक्षा 9 वी का 15 वर्षीय छात्र विकास लोधी गांव के ही शासकीय हाई स्कूल बड़गवां में पेपर देकर घर पहुंचा और घर से करीब 3 बजे खेत पर चला गया। उसके पिता शिवराजसिंह लोधी के खेत के पास ही परिवार के ही कल्याण सिंह लोधी के खेत में बने कुएं में नहाते समय डूबने से उसकी मौत हो गई।
सरपंच अशोक सिंह लोधी ने बताया कि परिवार के सभी लोग उनके बहनोई की अंत्येष्टि में शामिल होने सागर जिले के एक गांव में गए हुए थे। शाम को जब लौटे तो विकास घर पर नहीं था। खोजबीन करने पर पता चला कि वो दोहपर में खेत तरफ गया था तो सभी लोग शाम करीब 7 – 8 बजे के बीच में खेत पर गए तो खेत में बने तालाब की पार पर उसके कपड़े रखे देखकर दो युवक पानी में उतरे और अंदर से विकास के शव को ढूंढकर बाहर निकाला।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के नायब तहसीलदार विक्रम सिंह राजपूत पहुंचे ओर शव को पंचनामा उपरांत सिविल अस्पताल में लाकर रखा। जिसका शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम करके विवेचना में लिया है।




Hi i think that i saw you visited my web site thus i came to Return the favore Im attempting to find things to enhance my siteI suppose its ok to use a few of your ideas
Hi i think that i saw you visited my web site thus i came to Return the favore Im attempting to find things to enhance my siteI suppose its ok to use a few of your ideas