क्राइम

19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने शुक्रवार की रात अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पलेरा थाना पुलिस ने मौके का नक्शा पंचनामा इत्यादि तैयार करते हुए शव को कब्जे में लिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के गांव महेंद्र महेबा निवासी 19 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों के चलते घर पर फांसी का फंदा गले में डालकर दम तोड़ दिया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र महेवा गांव की रहने वाली 19 वर्षीय रुबीना चढ़ार पुत्री विनोद चढ़ार ने रात के वक्त अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फांसी लगा ली। बताया गया है कि युवती के मां-बाप दिल्ली में मजदूरी का काम करते थे। पुलिस ने इस पूरे मामले में मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button