क्राइम

अखंड श्री दुर्गा पाठ सम्मिलित होने जा रहे संगठन सदस्यों ने पकड़वाई अबैध शराब

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
बटियागढ । मगरोन थाना अंतर्गत भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी शाखा बटियागढ़ के कार्यकर्ता 18 नवंबर रात्रि करीब 11 बजे ग्राम हरदुआ जामसा में 24 घंटे के अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ में सम्मिलित होने जा रहे थे तभी रास्ते में मगरोन शराब दुकान से एक व्यक्ति अवैध शराब ले जाते हुए दिखा जिसकी सूचना संगठन सदस्यों ने मगरोन थाना पुलिस को दी मगरोन थाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर पूछताछ की बिना कागजात के अवैध शराब सप्लाई करते हुए बताया जिसके कबजे से 50 पांव लाल मसाला एवं 25 पाव सफेद मसाला कुल 75 पाव जप्त की। आरोपी का नाम सोनू सिंह निवासी हरदुआ जामसा थाना मगरोन। सोनू सिंह लगातार ही धड़ल्ले से अबैध शराब कारोबार करता है जिसको पुलिस का कोई भय नहीं रहता संगठन सदस्यों ने आरोप लगाया है कि आवकारी विभाग व पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से अबैध शराब कारोबार हर क्षेत्रों में चल रहा है जिसके कारण गांव में प्रतिदिन लड़ाई झगड़ा हो रहे हैं माताएं बहनों की मांग का सिंदूर उजड़ता जा रहा है फिर भी अवैध शराब पर अंकुश नहीं लग पा रहा, वहीं भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा पिछले 15 वर्षों से अधिक हो चुके हैं नशा विरोधी जन आंदोलन चलाते जा रहे हैं गांव के गांव नशा मुक्ति किया जा रहे हैं संगठन के प्रयासों से अब तक जिले 50 से अधिक गांव नशा मुक्त हो चुके हैं वहीं पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मामले को संज्ञान में लिया।

Related Articles

Back to top button