मध्य प्रदेश
22 बच्चों का हुआ विद्यारंभ संस्कार

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विद्यादायिनी माँ सरस्वती के प्रकट्योत्सव बसंत पंचमी पर्व में सरस्वती उमा विद्यालय उमरियापान में पाटी पूजन एवं विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें नवप्रवेशित 22 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक विधि विधान से सरस्वती माता के विशेष पूजन से हुआ। उपरांत आरती व हवन पूजन किया गया । जिसमें बच्चों के साथ अभिभावकों व विद्यालय परिवार ने आहुतियाँ दी । इस अवसर पर वैदिक परंपरानुसार नन्हें बच्चों का विद्यारंभ संस्कार एवं जिह्वा जागरण का कार्य वेदमंत्रों के साथ कराया गया। इस दौरान कालूराम चौरसिया, गोविन्द पटेल, ज्ञानचंद चौरसिया, प्राचार्य आरपी पटेल, बसंत गर्ग सहित विद्यालय परिवार की उपस्थिति रही।



