धार्मिक

21 जनवरी को विशाल राम दरबार शोभायात्रा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । सिलौंडी जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 से 21 जनवरी दिन रविवार को सुबह 8 बजे विशाल राम दरबार शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। सिलौंडी सहित पूरे क्षेत्र में घूमेगी । जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने बताया कि सुबह 8 बजे नेगाई से राम दरबार शोभायात्रा शुरू होकर 9 बजे सिलौंडी, गौरा 10 बजे, खम्हरिया बागरी 10.30 बजे, कछार गांव बड़ा 11.30 बजे, इटौली 12 बजे, बरहटा 12 .30 बजे, सुनारखेड़ा 1.30 बजे, दशरमन 2 बजे, गनियारी 3 बजे ,मुरवारी 3.30 बजे, सनकुई 4 बजे, गोपालपुर 5.30 बजे ,सगवा 6 बजे एवँ अतरसुमा में 6.30 राम दरबार शोभायात्रा का समापन होगा। सभी ग्रामों में राम दरबार शोभायात्रा का स्वागत किया जायेगा। जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, समस्त सरपंचों ने राम भक्तों से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है । शोभायात्रा में श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमानजी की अनुपम झांकी भी रहेगी।

Related Articles

Back to top button