धार्मिक

22 जनवरी की शाम माँ बीजयसन परिसर में जलेंगे सैकडो दीपक, होगी आकर्षक आतिशबाजी

सिलवानी। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। वहीं नगर में घर-घर में दीवाली मनाई जाएगी। माँ बीजयसन परिसर में शाम को जहां सैकडो दीप जलाए जाएंगे, तो वहीं भव्य आतिशबाजी भी होगी। नगर के विभिन्न मंदिरों में इस दिन भव्य आयोजन किए जाने की तैयारियां जहां की जा रही हैं। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठन और समाजसेवी मुख्य मार्गों पर आकर्षक लाइटिंग करने के साथ ही भगवान राम के फ्लैक्स जगह जगह लगाएंगे। वहीं विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस दिन पांच-पांच दिए जलाने और दीवाली की तरह उत्सव मनाने की अपील कर रहे हैं। माँ बीजयसन मंदिर समिति के अध्यक्ष पप्पू नेमा बताया कि 22 जनवरी को यहां मंदिर को भव्यता से सजाने के साथ ही शाम को मंदिर पर विशेष लाइटिंग की जाएगी। सैकड़ों वर्षों बाद ऐसा अवसर आया है जब भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में हो रही है। इसलिए इस दिन पूरे देश में दीवाली जैसा उत्सव मनाया जाएगा। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष रानू सोनी ने बताया कि नगर के सभी मंदिरों में 22 जनवरी को उत्सव मनाए जाने को लेकर सभी मंदिर पुजारियों से आग्रह किया जा रहा है। वहीं बैठकों के माध्यम से सभी पुजारियों को बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर सहित क्षेत्र के सभी मंदिरों में दीवाली की तरह उत्सव मनाया जाएगा। वहीं आर एस एस एव विश्व हिंदू परिषद द्वारा भी प्रत्येक मंदिर में दीपोत्सव के साथ ही दिन में भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ आदि धार्मिक अनुष्ठान किए जाने का अनुरोध किया जा रहा है।l

Related Articles

Back to top button