क्राइम

22 वर्षीय युवती ने लगाया मौत को गले, पुलिस ने लिया जांच में

सिलवानी । रविवार को थाना सिलवानी के ग्राम जमुनिया में एक युवती ने घर में ही दुपट्टा से फांसी का फंदा बना कर मौत को लगे लगा लिया। सूचना मिलने सिलवानी मौके पर पहुंची, और घटना स्थल का निरीक्षण मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया, और पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौप दिया गया है।
टीआई डीपी सिंह ने बताया कि जमुनिया ग्राम में आरती वेदी पिता फूलसिंह बेदी आयु करीब 22 साल ने घर के कमरे में दुपटटे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। युवती के आत्महत्या किए जाने का कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

Related Articles

Back to top button