मध्य प्रदेश

23 गरीब हितग्राहियों का गृह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत पचपेड़ी में 23 गरीब हितग्राहियों का गृह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभियान गरीबों का अपना पक्का मकान हो उसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही कि ताकि प्रत्येक गरीब हितग्राहियों को योजना का लाभ मिल सकें । उसी उद्देश्य से ग्राम पंचायत पचपेढ़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब हितग्राही मिरखु कुमार, रंजीत, पानबाई, राजाराम, नारायण, रमाकांत तिवारी आदि 23 हितग्राहियों को गृह प्रवेश करवाया गया। कार्यक्रम में सरपंच शिवचरण पटेल, उपसरपंच विवेक( रिंकू ) मिश्रा, सचिव बृजेश गौतम, पटवारी हरिसिंह यादव, बाबा झारिया, प्रहलाद झारिया आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button