बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने टीकाकरण अभियान शुरू

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। बेटियों को सर्वाइकल कैंसर ( बच्चेदानी का कैंसर ) से बचने के लिए राजव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत सिविल अस्पताल में सीएमएचओ डॉ.एचएन मांडरे द्वारा की गई।
सीएमएचओ डॉ. एचएन मांडरे ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर होता है। जिससे बचाव के लिए टीकाकरण भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है, बल्कि एचपीवी वायरस सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण है। जिसे टीकाकरण से काफी हद तक रोका जा सकता है।
महिलाओं में होने वाले गर्भाशय के कैंसर के खतरों को काफी हद तक टाला जा सकता है।
उन्होंने कहाकि सरकार ने बेटियों के भविष्य की चिंता करते हुए सुरक्षा के ठोस कदम उठाए हैं। सभी को अपनी – अपनी बेटियों को एचपीवी वैक्सीनेशन आवश्यक रूप से करवा लेना चाहिए ।
सीबीएमओ डॉ. नितिन सिंह तोमर ने बताया कि आज 25 बालिकाओं का टीकाकरण किया गया. एचपीवी टीके की खुले बाजार में कीमत 4 से 5 हजार है जबकि शासकीय अस्पताल में निशुल्क लगाया जा रहा है ।
बेटियों के भविष्य की चिंता करते हुए इस महत्ती अभियान की शुरुआत 28 फरवरी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई है। एचपीवी वैक्सीनेशन का काम शुरू हो गया है। जिसमें 14 से 15 वर्ष के बीच की बालिकाओं के लिए टीका लगाया जा रहा है। सभी को इसका प्रचार- प्रसार करके अपनी बच्चियों का वैक्सीनेशन कर लेना चाहिए ताकि आने वाले खतरे से बचा जा सके। इस वैक्सीन के कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। टीकाकरण पूरी तरह निशुल्क और सुरक्षित रखा गया है इसमें अभिभावक की सहमति अनिवार्य होगी 14 से कम 15 वर्ष आयु की बालिकाएं एवं 15 वर्ष पूरा करने वाली किशोरिया भी इसमें शामिल की गई है।



