क्राइम

3 हजार हजार की रिश्वत लेते पटवारी को लोकायुक्त ने धरदबोचा

भूमि सीमांकन कार्य के लिये मांगी थी घूस
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जिले में घूसखोरी पर रोक नहीं लग पा रही है और शासकीय कर्मचारी और तथाकथित दलाल खुलेआम रिश्वत मांग कर रहे और बिना चढ़ोत्तरी के कोई काम नहीं कर रहे है।
बताया गया कि जमीन के सीमांकन कार्य के एवज में हल्का पटवारी राजेंद्र राठौर तहसील कार्यालय विजयराघवगढ़ द्वारा फरियादी से 5000 रिश्वत की मांग की गई थी,जिसकी शिकायत लोकायुक्त से की गई थी जिस पर जाँच कराए जाने पर सत्यता पाई गई । लोकायुक्त की टीम नें पटवारी राजेंद्र राठौर तहसील कार्यालय बिजयराघवगढ़ जिला कटनी को ग्राम पंचायत भवन डोकरिया में 3,000 की रिश्वत लेते पकड़ा। इस संबंद्ध में प्राप्त जानकारी अनुसार निरपत चौधरी पिता स्वर्गीय सभई चौधरी उम्र 50 साल निवासी ग्राम डोकरिया बस स्टैंड के पास, तहसील विजयराघवगढ़ जिला कटनी की ग्राम डोकरिया तहसील विजयराघवगढ़ में स्थित जमीन के सीमांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन किया गया था जिसकी समय सीमा 31 मई 2023 थी जिस पर पटवारी राजेंद्र कुमार राठौर पिता सुकरु प्रसाद राठौर उम्र 54 वर्ष पटवारी हल्का 22 प्रभार 67 डोकरिया तहसील बिजयरावगढ़ जिला कटनी द्वारा 5000 रिश्वत की मांग की गई थी, शिकायत सत्यापन उपरांत शुक्रवार को पटवारी राजेंद्र राठौर तहसील कार्यालय बिजयराघवगढ़ जिला कटनी को ग्राम पंचायत भवन डोकरिया में 3,000 की रिश्वत लेते जबलपुर से पहुंची लोकायुक्त की टीम ने धरदबोचा। कार्यवाई के दौरान निरीक्षक कमल सिंह उईके, निरीक्षक नरेश बेहरा एवं ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल हैं ।

Related Articles

Back to top button