मध्य प्रदेश

11000 KV के बिजली खंबे पर चढ़ा व्यक्ति, अचानक चालू हुई सप्लाई, करंट लगने से मौत

रिपोर्टर : अशोक साहू
उदयपुरा । रायसेन जिले के विकासखंड उदयपुरा की ग्राम पंचायत नयाखेड़ा में शनिवार को एक व्यक्ति लाइट सुधारने के लिए खंभे पर चढ़ा अचानक लाइट आ गई और करंट से मौत हो गई। व्यक्ति का शव खंभे पर लटका रहा, घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई इस घटना की जानकारी तत्काल ग्रामीणों ने बिजली विभाग को दी।
बताया जा रहा है कि ग्राम नयाखेड़ा के गुड्डू लोधी पिता गुलाबसिंह लोधी बिजली के खंबे पर लाइट सुधारने के लिए चढ़ा और अचानक लाइट आ गई तो उसकी खंबे पर चिपक गया
उसका शव काफी देर तक खंभे पर ही लटका रहा इसमें बिजली कंपनी की एक बड़ी लापरवाही भी सामने आई है बिजली कंपनी के इंजीनियर का कहना है जो भी व्यक्ति खंबे पर चढ़ा था वह बिजली कंपनी का कर्मचारी नहीं है ना ही बिजली कंपनी द्वारा लाइट सुधारने के लिए कहा वह अचानक कैसे खंभे पर चढ़ गया जिससे उसकी मौत हो गई। इसमें जो भी दोषी होगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button